फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को फगुहा भट्ठा के निकट ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई।
विज्ञापन


गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के डूडेपुर गांव निवासी विश्वनाथ (45), पत्नी पूजा (35), बेटा नितिन (06) बलराम (45) व आशीष (22) के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा क्षेत्र के फगुहा भट्ठा पर सुबह 8.45 बजे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें