फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ऑफिस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-2 स्थित प्लॉट संख्या ए-74 पर बनी बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कार और पहली मंजिल पर बने एक ऑफिस में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बहुमंजिला इमारत में हर फ्लोर पर अलग-अलग कंपनियों के ऑफिस हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे यहां ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने फ र्स्ट फ्लोर पर स्थित कॉल सेंटर के ऑफिस को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर तुरंत दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिस जगह कार खड़ी थी, उसके पास बिजली के कई बोर्ड लगे थे। अंदेशा है कि बोर्ड से निकली चिंगारी से कार में आग लगी होगी। उन्होंने बताया कि आग से कार और ऑफिस में रखे कंप्यूटर सिस्टम जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें