फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर की सड़कों पर धूल को लेकर सीएक्यूएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों को दिल्ली बैठक में बुलाया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सख्ती जारी है। आयोग नोएडा को लेकर इस हफ्ते में दो बैठकें कर चुका है। शुक्रवार की बैठक में प्राधिकरण के सिविल के दोनों जीएम को दिल्ली बुलाया गया था। बैठक में सड़कों पर उड़ने वाली धूल को लेकर आयोग की तरफ से नाराजगी जताई गई। इसके साथ ही नियंत्रित करने के लिए प्राधिकरण स्तर से कौन-कौन से काम किए जा रहे हैं यह जानकारी ली गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने बैठक में आगे और सतर्कता बरतने की बात कही।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि धूल नियंत्रित करने के लिए मंत्रालय की तरफ से 10 मीटर से चौड़ी सड़कों की सफाई मशीन से कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे के फुटपाथ कच्चे नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है। प्राधिकरण ऐसे फुटपाथ चिह्नित कर रहा है। इन जगहों पर घास लगवाई जा रही है या फुटपाथ का निर्माण करवाया जा रहा है। अभी शहर में 45 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के जरिए होती हैं। इन सड़कों की दूरी करीब 340 किमी है। 10 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें शहर में 12 मीटर हैं। इस स्तर पर मशीनों से सफाई होने पर और भी मशीनों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें