फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे की हत्या, एक्सपोमार्ट के पास से गिरफ्तार हुआ आरोपी पिता

Fri, 24 Jul 2026 09:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को एक्सपोमार्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में अपने ही बेटे की गैर इरादतन हत्या करने वाले वांछित आरोपी पिता को पुलिस ने शुक्रवार को करीब एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 47 वर्षीय देवेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी मूलरूप से बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गडौली का रहने वाला है और वर्तमान में तुगलपुर गांव में रह रहा था। आरोपी ने शराब के नशे में बेटे से पैसे मांगे थे। बेटे के मना करने पर पहले कहासुनी हुई और अगले दिन गुस्से में उसने बांस के डंडे से बेटे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को एक्सपोमार्ट से तुगलपुर जाने वाले मार्ग पर गंदे नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि  20 जून 2026 एक महिला का पति देवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और बेटे करण से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। करण ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन 21 जून की सुबह करीब पांच बजे देवेंद्र दोबारा घर पहुंचा और फिर से झगड़ा शुरू कर दिया था। आरोप है कि गुस्से में आकर देवेंद्र ने घर में रखा बांस का डंडा उठाकर करण के सिर पर जोरदार वार कर दिया था। हमले में करण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


परिजन घायल करण को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 22 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। करण की मौत के बाद उसकी मां की तहरीर पर  पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता गैर इरादतन हत्या केजे धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें