फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पौवारी गोशाला में बढ़ेगी पशुओं को रखने की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौवारी गोशाला में बढ़ेगी पशुओं को रखने की क्षमता
विज्ञापन

तीन नए शेड और चहारदीवारी के निर्माण पर प्राधिकरण खर्च करेगा 4.5 करोड़ रुपये

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पौवारी गोशाला की क्षमता बढ़ाएगा। इसके लिए तीन नए शेड व चहारदीवारी बनाई जाएगी। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे।
अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल शुरू हुई इस गोशाला को करीब 21 बीघा में बनाया गया है। यहां अभी 500 गोवंश रखे जा सकते हैं। शहर में छुट्टा घूम रहे गोवंश की संख्या को देखते हुए क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब तीन नए शेड का निर्माण प्राधिकरण शुरू करेगा। इससे क्षमता बढ़कर 1000 गोवंश की हो जाएगी। शेड की संख्या भी बढ़कर 11 हो जाएगी। यहां घायल गोवंश को भी रखा जा सकेगा। 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस गोशाला में बीमार पशुओं के इलाज के लिए चिकित्सक रूम भी है। गोवंश की देखभाल के लिए कर्मचारी आवास भी यहां बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह का कहना है कि गोशाला की क्षमता बढ़ने से यहां अधिक गोवंश रखे जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में जलपुरा गोशाला को भी बेहतर बनाने के लिए पॉलीक्लिनिक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें पशुओं के एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व कई अन्य जांच सहित ऑपरेशन भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें