फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई व स्वास्थ्य तकनीकों के क्षेत्र में क्षमता निर्माण अब जिम्मेदारी : डॉ. राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्स में एआई राउंडटेबल एंड मेडटेक हॉस्पिटल डेमो डे का हुआ आयोजन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिम्स में सोमवार को एआई राउंडटेबल एंड मेडटेक हॉस्पिटल डेमो डे व एआई फॉर डॉक्टर्स फ्रॉम डॉक्टर्स का आयोजन किया गया। पूर्व ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया डॉ. सुरेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के नैतिक व प्रमाणित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सुरक्षित एआई एकीकरण के लिए संस्थागत ढांचे विकसित करने की आवश्यकता बताई।
डेमो डे के अंतर्गत चयनित स्टार्टअप्स एवं इनोवेटर्स ने अपने एआई आधारित स्वास्थ्य एवं मेडटेक समाधानों का प्रदर्शन चिकित्सकों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों के समक्ष किया। जिम्स निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एआई एवं उभरती स्वास्थ्य तकनीकों के क्षेत्र में क्षमता निर्माण अब संस्थागत जिम्मेदारी बन चुका है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य पेशेवरों को जिम्मेदार एआई उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्स सीएमई के सीईओ डॉ राहुल सिंह ने कहा कि यह आयोजन अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप्स, निवेशकों, नियामक संस्थाओं एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत कर भारत के एआई एवं मेडटेक नवाचार इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में देशभर से डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, मेडटेक स्टार्टअप्स, एआइ इनोवेटर्स, शिक्षण संस्थानों, निवेशकों, नीति निर्माताओं, नियामक विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने एआइ एवं मेडटेक आधारित स्वास्थ्य नवाचारों के भविष्य पर एक सशक्त संवाद का मंच प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें