नोएडा (संवाद)। सेक्टर-116 स्थित स्काउट क्रिकेट मैदान में वीकडेस वॉरियर्स टी-20 का लीग मैच खेला गया। सोमवार को हुए मैच में स्पार्टन क्रिकेट अकादमी ने 18 रन से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए स्पार्टन ने 200 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में रॉ एन रीयल क्रिकेट अकादमी ने काफी संघर्ष किया लेकिन नौ विकेट के नुकसान पर 182 रन पर ही सिमट गई। स्पार्टन के राहुल 14 रन और चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। वहीं, नाबाद 63 रन बनाए वाले ध्रुव को बेस्ट बैटर चुना गया।