फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन से टकराया कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-टक्कर इतनी भीषण थी कि केंटर चालक का शव सीट के बीच में ही फंस गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल/होडल। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मिंडकोला पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे बिना किसी रिफ्लेक्टर और इंडिकेटर के खड़े कैंटर से टकराने के कारण दूसरे कैंटर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक का शव सीट में ही फंस गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सल्लाऊद्दीन खान (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली के दुर्गा पार्क क्षेत्र में रहता था। वह पेशे से चालक था। 17 जनवरी को वह कानपुर से प्लास्टिक की पन्नी के रोल से भरा कैंटर लेकर मुरथल (सोनीपत) जा रहा था। मृतक के बेटे आफताब खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर मिंडकोला के पास एक कैंटर सार्वजनिक मार्ग पर खड़ा किया गया था। वाहन के पीछे न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था और न ही कोई दिशा-सूचक जल रहा था। रात का समय होने के साथ-साथ धुंध छाई हुई थी, जिससे आगे खड़े वाहन का पता नहीं चल सका और सल्लाऊद्दीन का कैंटर पीछे से उससे टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सल्लाऊद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक सीट पर ही फंस गया। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मिंडकोला चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को वाहन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि लापरवाही से वाहन खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर खड़े भारी वाहनों और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।




दो दिन पहले ही हुई थी दुर्घटना-

मेवात में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ था। थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में गांव सबरस और गुड के पास पांच भारी वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दो ट्रेलरों में आग लग गई, जिसमें चालक और परिचालक जिंदा जल गया। हादसे से एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर कोहरा और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसा हुआ था।



बढते हादसों को देखते हुए केएमपी पर लगाई जाएंगी लाइटें

पलवल। सड़क सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवालों में रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर अब रोशनी की उम्मीद जगी है। कई वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और अंधेरे के कारण हो रहे हादसों के बाद हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने एक्सप्रेसवे पर एलईडी लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। विभाग ने करीब 18 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-
पलवल से मानेसर तक लगेंगी लाइटें

योजना के तहत पलवल से मानेसर तक लगभग 60 किलोमीटर के दायरे में 1200 से अधिक नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। कई स्थानों पर जहां लाइटें लगी ही नहीं थीं, वहां नई लाइटें लगेंगी, जबकि पुरानी और खराब हो चुकी लाइटों को बदला जाएगा। लाइटें इंटरचेंज, टोल प्लाजा और हर लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगाई जाएगी। गौरतलब है कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर प्रतिवर्ष करीब 50 से अधिक लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जा रही है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल हो रहे हैं। कई हादसों में अंधेरे को प्रमुख कारण माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें