फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआई पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर परीक्षार्थियों को आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए करवाई गई भर्ती परीक्षा के सवाल के एक विकल्प पर बवाल खड़ा हो गया है। परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया था - अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें। इसमें पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी चार विकल्प थे। इसके पंडित विकल्प को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
परीक्षार्थियों से लेकर ब्राह्मण समाज के संगठनों ने भी इस पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि प्रश्न के जरिए जानबूझकर एक जाति को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं मामले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मामले में जिस भी अधिकारी की गलती होगी, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहरभर के 18 केंद्रों पर परीक्षा करवाई गई थी। रविवार को भी 18 केंद्रों पर परीक्षा होगी। शनिवार को पहली पाली में 5520 अभ्यर्थियों में से 3691 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 5520 में से 3870 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें