नोएडा। सेक्टर-55 में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ता जा रहा है। काफी समय से प्राधिकरण ने न तो फॉगिंग करवाई, न ही नालियों में मच्छरों को मारने वाली दवा डाली गईं। सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि प्राधिकरण से मांग की गई है कि सेक्टर-55 में जल्द फॉगिंग करवाई जाए ताकि सेक्टरवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके। ब्यूरो