फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेहरे पर मुस्कान के साथ निकले अभ्यर्थी, आसान रहा सवालों का घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे पर मुस्कान के साथ निकले अभ्यर्थी, आसान रहा सवालों का घेरा
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अभ्यर्थियों को आसान लगा पेपर
15 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में शनिवार को होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित हुई।
प्रशासन और पुलिस की निगरानी के बीच परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रही। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने साकीपुर स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्ष, अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

पहली पाली में 4103 और दूसरी में 4201 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
पहली पाली में 4103 अभ्यर्थी उपस्थित जबकि 1705 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 4201 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1607 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर उपस्थिति संतोषजनक रही और किसी भी केंद्र से अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। वहीं कासना स्थित अमीरचंद इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी लेकिन अधिकांश छात्रों ने इसे आसान बताया। अभ्यर्थी प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र काफी सरल था और तैयारी के अनुसार सवाल पूछे गए थे। हरिओम सिंह ने बताया कि पेपर ठीक रहा और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। वहीं शुभम ने कहा कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के भीतर से थे, जिससे उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्नों को थोड़ा कठिन बताया। राहुल कुमार ने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत सवाल आसान थे।
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
नोएडा। होशियारपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को होम गार्ड परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें दो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
मैं पत्नी के साथ सुबह बुलंदशहर से यहां आया था। 3 बजे से पत्नी का पेपर था, इसके लिए तीन घंटे से धूप में बाहर खड़ा हूं। पत्नी जब पेपर निकाल लेगी तो इससे बढ़कर कुछ नहीं। -ललित
मैं अपने घर का इकलौता कमाने वाला हूं। सबसे बड़ा भी इसलिए जिम्मेदारी ज्यादा है। अलीगढ़ से आज सुबह भाई के साथ आया हूं। इस बार एग्जाम निकल जाएगा तो अच्छा लगेगा। -विकास कुमार
बचपन की दोस्त रेखा और मैं दोनों एक साथ क्लिनिक में काम करते हैं। रेखा के परिवार वाले उसे सपोर्ट नहीं करते, जिसकी वजह से मैं उसके साथ बुलंदशहर से आई हूं। -पूजा
विज्ञापन

मुझे पेपर आसान लगा। पहले भी कई परीक्षा दी है, पर उसके हिसाब से आज का पेपर काफी आसान है। -अंकित
साथ आए लोगों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं
शहर का तापमान शनिवार को 40 से ज्यादा था। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर साथ आए लोगों के लिए कोई सुविधा नहीं थी। परीक्षा देने के लिए पहुंचे लोग ज्यादातर दूसरे जिलों से थे फिर भी उनके लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आया। परिजन पास के पार्क में तपती धूप में बैठे या बाइकों पर खड़े दिखाई दिए। अलीगढ़ से आए सतवीर ने बताया कि बैठने तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें