फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेडी हार्डिंग में लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से कैंसर का इलाज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर के मरीजों के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल में रेडियोथेरपी की अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से उपचार शुरू हो गया है। अभी तक यह मशीन एम्स में ही उपलब्ध थी। लेडी हार्डिंग अस्पताल में हर दिन आठ हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में कैंसर के मरीज भी होते हैं।
विज्ञापन

अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन से शरीर के बाहर से ही कैंसर के ट्यूमर पर रेडिएशन दिया जाता है। यह रोगी के ट्यूमर के क्षेत्र में उच्च-ऊर्जा एक्स-रे या इलेक्ट्रॉन पहुंचाता है। इसकी मदद से दिमाग, फेफड़े, पाचन तंत्र, अंडाशय आदि कैंसर का सटीक इलाज मुमकिन है। फिलहाल अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मरीजों को सुविधा मिल रही है।
काफी समय से थी मांग
अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग में रेडियोथेरेपी की मशीनें नहीं थी। स्थायी समिति की रिपोर्ट में इस मामले को उठाया गया। पिछले साल ही ब्रेकीथेरेपी की शुरूआत की गई। साथ ही लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन को लाया गया। अभी तक इसका ट्रायल चल रहा था।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में मिलती है सुविधा
दिल्ली में एम्स, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान, लोकनायक व सफदरजंग अस्पताल में रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। सफदरजंग अस्पताल में अभी रेडियोथेरेपी की कोबाल्ट मशीन है, जो बेहद पुरानी हो चुकी है। अस्पताल में भी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें