फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना एनओसी चल रहे स्विमिंग पूलों के खिलाफ 11 से अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विमिंग पूलों में लाइफगार्ड व सीसीटीवी रहना आवश्यक
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर जिले में बिना एनओसी व मानक के चल रहे अवैध स्विमिंग पूलों पर सख्ती की जाएगी। खेल विभाग के निर्देश के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद ऐसे स्विमिंग पूल संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा, जो निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी लगभग 700 स्विमिंग पूल संचालित हैं, लेकिन इनमें से करीब 400 की एनओसी ही विभाग के पास जमा है। उन्होंने बताया कि बिना एनओसी के स्विमिंग पूल संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। लाइफगार्ड, स्वच्छता, सीसीटीवी आदि के अभाव में इन पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वैसे पूलों का लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा, जो मानकों का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्विमिंग पूल संचालकों को 10 अप्रैल तक एनओसी लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित पूलों को बंद किया जाएगा। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें