दादरी(संवाद)। नगर पालिका परिषद की ओर से रेलवे रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत दुकानदारों से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल गया।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को अवर अभियंता जयपाल सिंह व नरेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में रेलवे रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से सिंगल प्लास्टिक के प्रयोग पर बैन लगाया हुआ है। एक जुलाई से पूर्ण रूप बैन लगा दिया गया जाएगा। शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका दादरी में अभियान चलाया गया। इसका यूज करने वाले दुकानदारों से तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि एक से 12 जुलाई तक प्लास्टिक यूज करने वाले ठेली पटरी व अन्य दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को नगर के रेलवे रोड के दुकानदारों , ठेली पटरी वालों पर पॉलिथीन का प्रयोग करने के चलते छापेमारी की गई है।