यमुनानगर। कपालमोचन मेले को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग ने व्यासपुर क्षेत्र में रविवार को सघन अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने ढाबों, शराब की दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारकर शराब की अवैध बिक्री और भंडारण की जांच की।
मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, गांवों और बस अड्डों के आसपास विशेष निगरानी बढ़ा दी है। डीईटीसी एक्साइज आलोक पासी ने बताया कि अगर किसी के पास से अवैध शराब बरामद हुई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कपालमोचन मेले में अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है, विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस या एक्साइज कार्यालय को सूचित करें।