फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसहारा महिलाओं के लिए लगा शिविर, 11 आवेदन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग, विधवा व वृद्धा पेंशन के बारे में किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत में शुक्रवार को निराश्रित महिला पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप विशेष रूप से बेसहारा महिलाओं के लिए पेंशन योजना और अन्य सरकारी सहायता के बारे में जानकारी देने के लिए लगाया गया था।

कैंप में दिव्यांग, विधवा व वृद्ध महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान 11 आवेदन प्राप्त हुए जिसके बाद पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रिंकी रानी ने बताया कि यह आयोजन जेवर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें