केस 1
सेक्टर-126 कोतवाली क्षेत्र में 10 मई 2022 को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने नंबर प्लेट पर मिट्टी डालकर हत्या की वारदात की। आरोपी महामाया फ्लाईओवर होकर चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली चले गए। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से छानबीन की। कैमरे में दिख रहे जूते और जींस के रंग के आधार पर आरोपियों की तलाश की। अंतत: पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
केस 2
सिलेरियो कार सवार बदमाशों ने सेक्टर-37, बोटेनिकल गार्डन, सिटी सेंटर समेत अन्य स्थानों से कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की वारदात की। पीड़ियों की शिकायत पर कार नंबर की पहचान की गई। जांच में नंबर के फर्जी निकलने का खुलासा हुआ। हालांकि पुलिस ने उस नंबर को आईटीएमएस में फीड कर दिया। जिससे कार के सीसीटीवी कैमरे की जद में आते ही कंट्रोल रूम में अलर्ट मिलने लगा। जनवरी में मिले अलर्ट के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
केस 3
सेक्टर-62 के रजत विहार निवासी व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ न कोई सबूत था न कोई गवाह। पुलिस ने वारदात के दस मिनट के अंतराल की वीडियो फुटेज निकाल कर गहनता से छानबीन की। इसी दौरान आरोपी सीसीटीवी फुटेज में बार-बार आते-जाते दिखे। जांच तेज कर पुलिस ने 21 अप्रैल को खोड़ा में रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।