फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों से करनी है बात तो इन नंबरों पर करो कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्रशासनिक अधिकारियों के सीयूजी नंबर नहीं लगने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को डीएम ने अफसरों के नए नंबरों की सूची जारी कर दी है। डीएम ने कहा है कि जिले में नेटवर्क की समस्या के कारण सीयूजी की जगह दूसरे नंबर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते साल सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों के सीयूजी नंबरों की जांच के लिए औचक कॉल कराना शुरू कर दिया था। इसमें गौतमबुद्ध नगर के डीएम का नंबर नहीं लगा था। कारण पूछने पर बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर में बीएसएनएल के नंबरों पर कॉल नहीं लगती है।
इस कारण इन नंबरों की जगह दूसरे नंबरों का प्रयोग किया जाता है। सीएम ने नए सीयूजी नंबरों को शुरू करते हुए प्रचारित करने के निर्देश दिए थे। दो दिन से एक बार फिर सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित हो रही है कि कई अफसरों के सीयूजी नंबर नहीं मिलते हैं। इस पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन की ओर से नवंबर का एक पत्र जारी किया है। इसमें सभी अधिकारियों के नंबर हैं, जो कई माह से उपयोग में हैं। इनकी सूचना शासन को भी मुहैया कराई गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में नेटवर्क को लेकर परेशानी है। सीयूजी की जगह दूसरे नंबर जारी कर दिए हैं। सूची जारी कर दी गई है, ताकि लोगों के पास नए नंबर पहुंच जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई 9870145599
अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व 8800150568
अपर जिलाधिकारी प्रशासन 8052691686
सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा 8850912970
एसडीएम सदर 99713792220
एसडीएम दादरी 9675000131
एसडीएम जेवर 9759126838
एसडीएम प्रभारी अधिकारी संग्रह 8171452016
डिप्टी कलेक्टर 9958520967
डिप्टी कलेक्टर 9980295105
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें