फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से फास्टैग की सुविधा होगी शुरू

Tue, 16 Mar 2021 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगीं वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अप्रैल से फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक के बीच सोमवार को इसको लेकर एक करार हुआ।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि निजी राजमार्ग होने के कारण जेपी कंपनी ने फास्टैग (एक इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली) शुरू करने से मना कर दिया था। प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हुई। इसे 15 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन सभी तैयारियां पूरी ना होने की वजह से यह चालू नहीं हो पाया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण, आईडीबीआई बैंक तथा जेपी इंफ्राटेक के प्रतिनिधियों के बीच एक करार हुआ। अब एक अप्रैल से यहां फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें