फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैलीब्रेशन फ्लाइट टेस्ट सफल

Fri, 31 Oct 2025 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र का मौसम खराब रहा और रोशनी भी टेस्ट के लिए अनुकूल नहीं रही। ऐसे में कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट को टाल दिया गया था।
विज्ञापन
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैलीब्रेशन फ्लाइट टेस्ट सफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहली कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इससे पहले गुरुवार को कम रोशनी व खराब मौसम के कारण नोएडा एयरपोर्ट पर होने वाला कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट स्थगित हो गया था। 

विज्ञापन

 
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही क्षेत्र का मौसम खराब रहा और रोशनी भी टेस्ट के लिए अनुकूल नहीं रही। ऐसे में कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट को टाल दिया गया था। आज मौसम ठीक रहा तो टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट के सफल होने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद डीजीसीए अपना प्रमाण पत्र देगा।

कैलिब्रेशन फ्लाइट एक अनिवार्य परीक्षण है जो हवाई अड्डों और विमानन उपकरणों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य एयर नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम्स जैसे इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और रडार की जांच करना होता है। इसके लिए विशेष रूप से सुसज्जित विमान निर्धारित पैटर्न में उड़ान भरते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जमीनी नेविगेशन उपकरण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप काम कर रहे हैं। किसी भी हवाई अड्डे को संचालन की अनुमति देने से पहले इन उड़ानों का पूरा होना बेहद आवश्यक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें