फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF के इंस्पेक्टर सचिन हुए सम्मानित: मिला गृहमंत्री दक्षता पदक, चीनी नागरिक को पकड़कर हिलाया था जासूसी नेटवर्क

Fri, 31 Oct 2025 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

एसटीएफ नोएडा यूनिट के निरीक्षक सचिन कुमार विशेष ऑपरेशन के लिए गृहमंत्री दक्षता पदक मिला है। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चीनी नागरिकों के सहयोगी सु फाई की जांच में अहम भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन
एसटीएफ नोएडा के निरीक्षक सचिन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूसों को पनाह देने वाला चीनी नागरिक को पकड़ने वाले एसटीएफ नोएडा यूनिट के निरीक्षक सचिन कुमार विशेष ऑपरेशन के लिए गृहमंत्री दक्षता पदक मिला है। उन्होंने वर्ष 2022 में भारत-नेपाल सीमा पर जासूसी के शक में पकड़े गए दो चीनी नागरिकों के दोस्त सु फाई के मामले में जांच की थी।

विज्ञापन

 
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और मनोबल बढ़ाने में योगदान के लिए दिया जाता है। यह पदक विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने, उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इस पदक की घोषणा प्रत्येक साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें