फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में टूटे रिश्तों को सुलझाएगा ‘कैफे रिश्ता’

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर कार्यालय में टूटे रिश्तों को सुलझाएगा ‘कैफे रिश्ता’
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने शुरुआत की
सौहार्दपूर्ण वातावरण में होगी लोगों की काउंसलिंग

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मिडिएशन सेंटर कैफे का नवीनीकरण का ‘कैफे रिश्ता’ नाम दिया गया है।यहां सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रोफेशनल काउंसलर लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष वर्मा की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया गया। ‘कैफे रिश्ता’ सप्ताह में छह दिन सुबह दस से रात आठ बजे तक चलेगा।
काउंसलिंग के लिहाज से यहां 14 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर चार या इससे अधिक लोगों की एक साथ काउंसलिंग हो सकती है। यहां महिलाओं समेत अन्य लोगों की शिकायतें सुनी जा सकेंगी। उन्हें चाय और खाना समेत अन्य प्रकार की सुविधाएं भी किफायती दामों में मिलेंगी। पुलिस स्टाफ भी इसका लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मुख्यालय बबूल कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति, डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्रा, डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी, एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें