फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जन्मदिन पार्टी में कैफे संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी की घटना

Thu, 12 Dec 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी स्थित एडीए कालोनी के रहने वाले यतीन शर्मा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के बीटा प्लाजा में कैफे चलाते थे।
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में बुधवार रात जन्मदिन पार्टी में कैफे संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जन्मदिन पार्टी के दौरान आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। 

विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी स्थित एडीए कालोनी के रहने वाले यतीन शर्मा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के बीटा प्लाजा में कैफे चलाते थे। बुधवार देर रात कैफे बंद करने के बाद वो अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के एक मकान में अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे।

पुलिस ने बताया कि वहां यतीन का आरोपी चिराग चौधरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जो काफी बढ़ गया। तभी आरोपी ने चाकू से यतीन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मृतक का दोस्त हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें