फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कई स्थानों पर जाम के चलते कैब और रैपिडो कर रहे बुकिंग रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जाम के चलते कैब और रैपिडो कर रहे बुकिंग रद्द
- सार्वजनिक परिवहन की कमी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
शहर में सुबह और शाम के समय कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति होने पर कैब और रैपिडो चालक ट्रिप लेने से इन्कार कर देते हैं। इन स्थानोें पर सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। कई बार तो कई किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।

ग्रेटर नोएडा तेजी से विकसित हो रहा शहर है, लेकिन इसके अनुरूप सार्वजनिक परिवहन ढांचा विकसित नहीं किया गया है। मेट्रो की सीमित पहुंच और बस सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण लोगों को निजी वाहनों या कैब ऐप पर निर्भर रहना पड़ता है। शहर में नियमित बस सेवा नहीं है। चुनिंदा रूटों पर ऑटो का संचालन होता है। शहर के बीस से अधिक सेक्टर ऐसे ही जहां रहने वाले लोग निजी वाहनों पर निर्भर है। जिन लोगों के पास अपनी कार या बाइक नहीं है। उनको कैब या रेपिडो पर निर्भर है। उनको जाम वाले इलाके से निकलने में कई गुना किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

ऑफिस व कॉलेज जाने वालों को हो दिक्कत

ग्रेटर नोेएडा के पैरामाउंट निवासी निशा ने बताया कि सुबह और शाम के समय परी चौक पर जाम के चलते कैब या बाइक राइड बुक करने में काफी दिक्कतें होती हैं। बुकिंग करने के बाद हर बार बुकिंग कैंसिल हो जाती है। समय पर ऑफिस पहुंचना मुश्किल रहता है।

अल्फा-1 सेक्टर निवासी सौरभ नागर ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे ऑफिस जाने के लिए तीन बार रैपिडो बुक की, लेकिन हर बार ड्राइवर ने जाम का हवाला देकर बुकिंग रद्द कर दी। ऑटो या बस की सुविधा नहीं होने के कारण देर से पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, डेल्टा-2 निवासी नरेंद्र भड़ाना ने कहा कि हर सुबह यही समस्या होती है। शहर में सार्वजनिक परिवहन की उचित सुविधा नहीं है। मेट्रो केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित है, बाकी लोग निजी वाहनों या ऐप-आधारित सेवाओं पर निर्भर हैं। ट्रैफिक बढ़ते ही पूरा सिस्टम ठप हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें