फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कैब बुक करके लूटी, चालक को नोएडा फेंका-

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधक बनाकर चालक को पीटा, कैब लूटकर भागे
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली में करनाल बाईपास पर मंगलवार रात चार बदमाशों ने चालक को कैब में बंधक बनाकर 2 घंटे तक घुमाया। फिर पिस्टल की बट से घायल कर नोएडा सेक्टर-105 में फेंककर फरार हो गए। बदमाश कैब, दो मोबाइल और छह हजार रुपये भी लूट ले गए। चालक की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। साथ ही इसे दिल्ली भेजने की बात कही है। उनका कहना है कि मामला दिल्ली का है। पूरे मामले में खास बात यह है कि बदमाश चालक को बंधक बनाकर नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम घुमाते रहे लेकिन कहीं भी उन्हें चेकिंग का सामना नहीं करना पड़ा।
अमरोहा के पहाड़पुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह ग्रेटर नोएडा में किराए पर रहते हैं। वह स्विफ्ट डिजायर कार बतौर कैब ओला में चलाते हैं। रात करीब 12 बजे वह कैब लेकर बाईपास से गुजर रहे थे। उसी समय करोलबाग तक के लिए बुकिंग मिली। करनाल रोड पर 4 युवक बैठे और करोलबाग के लिए चल पड़े। वहां पहुंचने पर युवकों ने गुरुग्राम चलने को कहा। वहां पहुंच कर आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर शराब खरीदी। फिर नोएडा चलने को कहा। लेकिन युवकों की गतिविधि देखकर चालक ने इंकार कर दिया। इस पर युवकों ने दिल्ली छोड़ने की बात कही। चालक तैयार हो गया। इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और दो ने हाथ पांव बांधना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। फिर चालक को सीट के नीचे डाल दिया। इस दौरान बदमाश फिर गुरुग्राम पहुंचे और दिल्ली होकर नोएडा पहुंचे। दो घंटे घुमाने के बाद फेंककर फरार हो गए। चालक ने होश में आने के बाद किसी तरह खुद को मुक्त कराया। टैक्सी चालक की मदद से 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला दिल्ली का है मगर पीड़ित को तत्काल न्याय देकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जीरो एफआईआर दिल्ली भेजी जाएगी। अगर दिल्ली पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो नोएडा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
डॉ. कौस्तुभ, सीओ प्रथम नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें