फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवा भारती की 26 केंद्र संचालिकाओं ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
सेवा भारती की 26 केंद्र संचालिकाओं ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेवा भारती मेरठ प्रांत की ओर से रविवार को राधा कृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में केंद्र संचालिकाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे से शाम 5:30 बजे तक चले प्रशिक्षण में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक सेवा से जुड़े केंद्रों की 26 संचालिकाओं ने भाग लिया।

उद्घाटन सत्र में सेवा भारती के प्रांत मंत्री अखिल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके बाद नोएडा विभाग के संगठन मंत्री जतिन मिश्रा ने पहले सत्र में सेवा से समाज परिवर्तन, पांच परिवर्तन और सेवा बस्ती में कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में प्रांत शिक्षा आयाम प्रमुख मंजूषा देशमुख ने शिक्षा से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन किया। तीसरे सत्र में सरिता सती ने विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समापन सत्र में विभाग प्रचारक चिरंजीवी ने सेवा कार्य को ईश्वरीय कार्य बताते हुए कहा कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विभाग मंत्री चंद्र प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक आदित्य गौड़ और सह संयोजक संदीप त्यागी रहे। इस दौरान विभाग सह संघचालक विनोद कौशिक, विभाग उपाध्यक्ष देव प्रकाश, महानगर मंत्री अरुण, मंजू शर्मा, बीएल कपूर और अनुपम कौल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें