फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से खरीदिए गाय के गोबर से बने दीये व लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

विज्ञापन
कान्हा उपवन में गोबर के दीये बनातीं महिलाएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली पर यदि आप देसी गाय के गोबर से बने दीये जलाना चाहते हैं तो नगर निगम के स्टाल पर जाकर आप इन्हें ले सकते हैं। स्टाल पर गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी मिलेंगी। गोबर से बने दीये और मूर्तियां नगर निगम के कान्हा उपवन और सभी कांजी हाउस पर लगने वाले स्टाल पर बुधवार से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि देसी गाय के गोबर से बने दीये की कीमत पांच रुपये होगी और ये 10 न्यूनतम 10 दीयों के पैक में उपलब्ध होंगे। लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की कीमत साइज के अनुसार 50 से 150 रुपये के बीच होगी। पूजा के बाद दीयों और मूर्तियों को खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिक संख्या में दीये व मूर्तियां खरीदने के लिए निगम कर्मी सोनू सिंह से मोबाइल नंबर 9451149355 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन






यहां मिलेंगे गोबर के दिये और मूर्तियां

- ठाकुरगंज कांजी हाउस, ठाकुरगंज थाने के निकट। ,

- पीजीआई कांजी हाउस, रायबरेली रोड, पीजीआई कैंपस।

- आलमबाग कांजी हाउस, निकट आलमबाग थाना।

- ऐशबाग कांजी हाउस।

- राधा उपवन गोशाला, सूगामऊ रोड, जरहारा इंदिरानगर।

- कान्हा उपवन गोशाला, नादरगंज सरोजनी नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें