फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: मोबाइल लूट गिरोह का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, 14 मोबाइल, तमंचा, बाइक बरामद

Sat, 13 Mar 2021 05:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शहर में राहगीरों से एकांत स्थान पर तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल व आभूषण लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 14 लूटे गए मोबाइल व एक तमंचा, एक बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों पर 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार ने बताया कि तुगलपुर पेट्रोल पंप के सामने मेट्रो लाइन के नीचे सर्विस रोड के पास शुक्रवार रात तीन लुटेरे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की रात में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

आरोपियों की पहचान दनकौर के खेरली हबीबपुर के सोनू उर्फ विशाल, विवेक और बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी संजीव उर्फ कलंकी निवासी बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह शहर के सुनसान क्षेत्र में राहगीरों व महिलाओं से लूटपाट करते हैं। आरोपी अलीगढ़ और बुलंदशहर में आभूषण आदि को बेच देते हैं।
विज्ञापन


कार से दस पेटी बरामद, तस्कर गिरफ्तार
नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार रात दिल्ली के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार से पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस आरोपी के बारे में पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी वरुण पंवार ने बताया पकड़ा गया शराब तस्कर आकाश चौहान वसंत विहार दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें