नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे 26वें अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन-2025 में शुक्रवार को महिला हैंडबॉल फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। इसमें एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमिटी लॉ स्कूल की टीम को 5–0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की सान्या ने एक, रानी ने दो और कृतिका ने दो गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
वहीं शूटिंग प्रतियोगिता में एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल के प्रत्युष कुमार सोनकर ने एयर राइफल ओपन साइट में 100 में से 82 अंक प्राप्त किए। एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल के जयनिल भूटानी ने एयर राइफल पीप साइट में 200 में से 158 अंक हासिल किए। एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की अनुष्का केजरीवाल ने एयर राइफल पीप साइट में 200 में से 71 अंक बनाए।