फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय तनाव से कारोबार प्रभावित, बिक्री में 30-40 फीसदी तक गिरावट का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोदामों में अटका करोड़ों का माल, महंगे आयात और कमजोर मांग से व्यापारी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमेरिका-ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब गुरुग्राम के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी अनिश्चितता के कारण आयातित सामान की कीमतों में बढ़ोतरी, सप्लाई में बाधा और ग्राहकों की कम होती मांग से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। सदर बाजार, सेक्टर-14 मार्केट, उद्योग विहार, खांडसा रोड और सिकंदरपुर के व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में बिक्री में 30 से 40 फीसदी तक गिरावट आई है। वहीं, गोदामों में करोड़ों रुपये का माल अटका हुआ है।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, हार्डवेयर, रेडीमेड गारमेंट्स और सजावटी सामान के कारोबार पर सबसे अधिक असर पड़ा है। विदेशों से आने वाले उत्पादों की लागत बढ़ने से कीमतों में इजाफा हुआ है। महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता के चलते ग्राहक भी गैर-जरूरी खरीदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

कोट-
अमेरिका-ईरान और इस्राइल के तनाव के बाद आयातित सामान महंगा हो गया है। बिक्री घटने से लाखों रुपये का माल गोदाम में पड़ा है। -मोहित अग्रवाल, कारोबारी
कच्चे माल और ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ गई है। पहले की तुलना में अब ऑर्डर काफी कम मिल रहे हैं। -संजय बंसल, कारोबारी
विदेश से आने वाले कई पार्ट्स की सप्लाई प्रभावित हुई है। लागत बढ़ने के बावजूद ग्राहक पुराने दाम चाहते हैं। -अनिल जैन, कारोबारी
अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर बाजार पर साफ दिख रहा है। बिक्री में करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट आई है। -रमेश कालरा, कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें