नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में नोएडा वॉरियर्स और नवादा नंबरदार के बीच मैच खेला गया। नवादा नंबरदार ने 87 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा नंबरदार ने 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने 80 और सुनील रावत ने 31 रन की अहम पारी खेली। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा वॉरियर्स की टीम 107 रन पर सिमट गई। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।