फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस स्टैंड के अंदर नहीं जातीं बसें, सड़क पर सवारियां लेने से लगता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के अंदर नहीं जातीं बसें, सड़क पर सवारियां लेने से लगता है जाम
विज्ञापन

बार-बार चालान होने के बाद भी स्थिति में नहीं आ रहा सुधार, सुबह शाम स्थिति और हो जाती है गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे पर बस अड्डे के भीतर बसों का प्रवेश नहीं होना लगातार जाम की वजह बन रहा है। रोडवेज बस चालक बसों को सड़क पर खड़े कर सवारियां बैठाते हैं, जिससे गाजियाबाद से सिकंदराबाद जाने वाली लेन अवरुद्ध हो जाती है। एक लेन बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। चालकों के बार-बार चालान होने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दादरी तिराहे से लेकर दादरी तहसील तक लगभग हर समय जाम लगा रहता है। जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस बसों को हटाने का प्रयास करती रहती है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। जाम में वाहन फंसने से लोग परेशान रहते है। सुबह और शाम के समय हालत और खराब हो जाती है।
विज्ञापन


बस अड्डे पर अतिक्रमण बढ़ा रहा परेशानी
दादरी बस अड्डे के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से खोखे लगाए गए हैं, जिनके कारण बसों को अंदर जाने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता। अतिक्रमण हटाने पर बसें आसानी से बस अड्डे के भीतर प्रवेश कर सकेंगी, जिससे सड़क पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। दादरी तिराहे पर दूर दराज की बसें पकड़ने वाले यात्रियों की भीड़ दिन-रात बनी रहती है। भीड़ अधिक होने के कारण बसों में यात्रियों को बैठाने में पांच से दस मिनट तक का समय लग जाता है, जिससे सड़क पर यातायात और भी बाधित होता है।
विज्ञापन


-दादरी बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होना है। निर्माण पूरा होने के बाद बसों को अंदर सवारियां बैठाने में सुविधा मिलेगी। -दिनेश कुमार, एआरएम, सिकंदराबाद डिपो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें