सोनीपत। जिले को जल्द ही बस अड्डे की सौगात मिलने वाली है। गांव जाट जोशी की 9.33 एकड़ में बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 मार्च को विधानसभा में पेश किए गए बजट में बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी। बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी।
बजट में की गई घोषणा के तहत शहर के बीच में बने बस अड्डे को जीटी रोड पर स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए कमर्शियल बस अड्डे की घोषणा की थी। यह बस अड्डा प्राइवेट-पब्लिक-पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत विकसित किया जाएगा। इसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट व अन्य सुविधाएं होंगी। वर्तमान में पुराना बस अड्डा शहर के बीच में होने से यहां जाम की समस्या बनी रहती है।
विधायक से लेकर अधिकारी तक कर चुके हैं निरीक्षण
बस अड्डा बनाने के लिए सेक्टर-7 में भूमि को प्रस्तावित किया था। इसमें 4.06 एकड़ भूमि ग्रीन बेल्ट में थी जबकि एक एकड़ से अधिक क्षेत्र सड़क के लिए आरक्षित थी। ऐसे में यहां बस अड्डा बनाने की संभावना कम है। अब जाट जोशी गांव की 9.5 एकड़ भूमि पर बस अड्डे बनाने का प्रस्ताव है। इस जमीन का विधायक निखिल मदान से लेकर अन्य अधिकारी तक निरीक्षण कर चुके हैं।
जाट जोशी के पास ही बस अड्डा बनना तय है। बस अड्डे के लिए उन्होंने विधानसभा में आवाज उठाई थी। -निखिल मदान, विधायक, सोनीपत।
मैंने अपने कार्यकाल में कई बार विधानसभा में बस अड्डे को बाहर शिफ्ट करने की आवाज उठाई थी। बस अड्डा जाट जोशी में बनने से लोगों का जान से निजात मिलेगी। -सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक, सोनीपत।
जाट जोशी गांव में बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। जल्द सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।
फोटो 34: सोनीपत बस अड्डे पर बसों में सवार होने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद
फोटो 34: सोनीपत बस अड्डे पर बसों में सवार होने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद