फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल बस में निजी बस ने मारी टक्कर, बच्चों को आई खिरोंच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस में निजी बस ने मारी टक्कर, कुछ बच्चों को आई खरोंच
विज्ञापन

- स्कूल संचालक ने निजी बस के नंबर के आधार पर इकोटेक तीन कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हल्दौनी गांव के पास एक स्कूल बस में निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूल बस की खिड़की के शीशे टूट गए। कांच की खरोंच लगने से कुछ बच्चे घायल हो गए। हालांकि बच्चों को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। अब स्कूल संचालक ने निजी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि टक्कर लगने के बाद दोनों बसों के चालक व परिचालक में विवाद हो गया था। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई हैं।

हल्दौनी गांव में पीडी मेमोरियल स्कूल हैं। स्कूल के संचालक कपिल शर्मा का आरोप है कि मंगलवार सुबह स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी। गांव के पास ही एक निजी बस चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए। जो कुछ बच्चों के जा लगे। शीशे लगने से बच्चों को खिरोंचें आई हैं। आरोप लगाया है कि टक्कर मारने के बाद निजी बस के चालक व परिचालक ने स्कूल बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं कोतवाल प्रभारी का कहना है कि टक्कर लगने के बाद दोनों बसों के चालक व परिचालक में मारपीट हो गई थी। उनको गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें