-पैन ओएसिस सोसाइटी में एओए में शामिल सदस्यों से पुनर्विचार का अनुरोध
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) पदाधिकारियों का इस्तीफा एओए बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया है और एक बार पुन: विचार करने को कहा है। इस संबंध में एओए अध्यक्ष की ओर से इस्तीफा देने वाले सदस्यों को पत्र भेजा गया है।
बता दें कि पैन ओएसिस सोसाइटी में अक्तूबर 2024 को नई एओए का गठन हुआ था। इसके बाद से एओए कार्यरत है। एओए का कार्यकाल पूरा होने में अभी डेढ़ महीना बाकी है लेकिन इससे पहले ही एओए के नौ सदस्यों में पांच सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा न देने की वजह सभी ने आपस में सामंजस्य की कमी बताई है। हालांकि एओए अध्यक्ष ने इस बात से इन्कार करते हुए इस्तीफा देने की वजह से विपक्ष की टिप्पणी को बताया है। इसके साथ ही इन सभी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और इसका जवाब पत्र के माध्यम से भेजा है। पैन ओएसिस सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जिन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था लेकिन हमने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। हमने पत्र के माध्यम से सभी सदस्यों से इस्तीफा देने के संबंध में एक बार पुन: करने को कहा है।
-
इन सदस्यों ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि पैन ओएसिस सोसाइटी में एओए में पांच सदस्यों ने इस्तीफा दिया था। इसमें उपाध्यक्ष शंभूशरण, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल, कार्यकारी सदस्य संजीव बरनवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, रोमा घासी शामिल हैं। एओए अध्यक्ष की ओर से जल्द ही सभी सदस्यों के साथ एक बैठक बुलाई गई है।