फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेरा दफ्तर पहुंचे खरीदार, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। वीटीसी प्रोजेक्ट से जुड़े खरीदारों ने शुक्रवार को गामा-1 स्थित रेरा दफ्तर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। अफसरों से जल्द समाधान की मांग की। खरीदारों ने बताया कि रेरा में 900 से अधिक मामले आदेश और रिकवरी के इंतजार में लंबित पड़े हैं। लेकिन सुनवाई की तारीखें हर छह-छह महीने पर दी जा रही हैं। जबकि रेरा एक्ट के अनुसार आदेश छह महीने में ही जारी होना चाहिए। खरीदारों का कहना है कि ज्यादातर मामले एक्स-पार्टी आदेश के तहत चल रहे हैं क्योंकि बिल्डर की ओर से कोई वकील पेश नहीं हो रहा है। ऐसे में जब सब मामले एक जैसे हैं, तो उन्हें अलग-अलग सुनवाई में बांधकर क्यों लटकाया जा रहा है। रेरा को स्पष्ट प्रावधान के अनुसार सभी मामलों को एक साथ क्लब कर निर्णय देना चाहिए। खरीदारों ने सवाल उठाया कि डवलपर ने एस्क्रो अकाउंट से पैसा निकाल लिया। जबकि अब तक प्रोजेक्ट पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि रेरा की स्थापना खरीदारों की सुरक्षा और सहारा बनने के लिए की गई थी, लेकिन यहां खरीदारों के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। खरीदारों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लंबित मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें