आज फायर स्टेशन फेस-3 पर ममूरा स्थित निजी अस्पताल में ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण माइनर ब्लास्ट हुआ था जिस कारण मरीजों को तत्काल एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था। कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है न ही किसी प्रकार की कोई आगजनी हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।
-फेस 3 थाना प्रभारी