मृतकों की पहचान मोंटू (19), श्वेत (19) और रोहित (20) के रूप में हुई है। तीनों युवक गांव शेरपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के निवासी थे। तीनों युवक किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर दादरी की ओर जा रहे थे। तभी हायर कंपनी के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।