फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सराफा व्यापारियों ने सीखें आयात-निर्यात के गुर

Sat, 06 Dec 2025 02:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। द जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सराफा प्रकोष्ठ की ओर से बृहस्पतिवार शाम को एक होटल में ज्वैलर्स सेमिनार हुआ। इसमें व्यापारियों ने आयात व निर्यात करने के गुर सीखे।
विज्ञापन


व्यापार विशेषज्ञों ने बताया कि जेम्स व ज्वैलरी इंडस्ट्री भारत की जीडीपी में 7% से ज्यादा और देश के कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में लगभग 16% का योगदान देती है। यह तीसरी सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कमोडिटी है। सेमिनार में कई ज्वैलर्स, बुलियन ट्रेडर्स ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि उप्र. आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि सराफा व्यापारियों को व्यापार में नवीन शैली अपनानी होगी। बड़ी घरेलू कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। द जेम्स ए ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के क्षेत्रीय अध्यक्ष (उत्तरी) आशुतोष श्रीवास्तव ने संजय मदान, अर्चना पांडे के साथ मिलकर जीजेईपीसी मुख्य एक्टिविटीज, आईआईजेएस भारत, इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन, आईजेईएक्स और बीएसएम पर प्रकाश डाला। ऑथराइज्ड इकोनॉमिक ऑपरेटर (एईओ) प्रोग्राम और ट्रेड कनेक्ट पहल के तहत मिलने वाले फायदे उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


एमएसएमई विभाग के प्रतिनिधि सहायक निदेशक अविनाश, एटलेटिको इंटरनेशनल के एमडी अमित मुलानी, सराफा प्रकोष्ठ प्रभारी क्षितिज अवस्थी, मोहित कपूर, अमिताभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें