फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धर्मनगरी में दनादन गूंज रहीं गोलियां, पुलिस रोकने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश-दुनिया में गीता की जन्मस्थली के रूप में पहचान वाली धर्मनगरी में आज कल दनादन गोलियों की गूंज सुनाई देने लगी है। पर्यटन व गीता के ज्ञान की चर्चा करने वाली धर्मनगरी अब बदमाशों व गोलियां बरसने की चर्चाएं करने लगी है। पिछले कुछ माह में जिले में अपराधिक वारदातों के ग्राफ में रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में आए दिन हर कस्बे में गोली की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस इन वारदातों काे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। हर वारदात के बाद अपराधियों व बदमाशों को पकडऩे के लिए कई विशेष टीमें गठित की जाती है। अक्सर उनके हाथ भी खाली के खाली है, उन्हें कोई ठोस व संतोषजनक कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से 400 मीटर दूर चार दिन पहले हुई आईलेट्स सेंटर पर हुई गोलीबारी की गूंज अभी तक गूंज ही रही थी। इसी बीच रविवार को बदमाशों ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लाडवा कस्बे को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिया। पुलिस ने सूचना पर हर बार की तरह नाकेबंदी करने का दावा किया, लेकिन पूरे जिले में किसी भी नाके पर बदमाश दिखाई नहीं दिए और पुलिस की नाक के नीचे फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल दावा कर रहे हैं कि जिले के अंदर व बाहर जाने वाले हर प्वाइंट पर पुलिस के नाके मौजूद है, जिन पर 24 घंटे पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं। इसके बाद भी गत दिनों में जिले में जितनी वारदात हुई। उनमें किसी में भी पुलिस त्वरित कार्रवाई देखने को नहीं मिली। आरोपियों को पकडऩे के लिए महकमे की ओर से तुरंत प्रभाव से कई विशेष टीमें गठित की गई है। कई वारदातों में तो कई माह बीत जाने के बाद भी ये सारी टीमें खाली हाथ है व एक आध मामले में कुछ आरोपियों को जरूर पकड़ा है, लेकिन सारे आरोपी किसी भी मामले में नहीं पकड़े गए हैं। वह जांच के नाम पर टीमें सिर्फ अहम सुराग मिलने के दावों पर सिमटी नजर आती हैं।

जिले में हाल ही में हुई गोलीबारी की वारदातें व पुलिस कार्रवाई

-11 अप्रैल को शाहाबाद में आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी
शाहाबाद में आईलेट्स कोचिंग सेंटर पर युवकों ने गोलीबारी की। कोई व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ था। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैली। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

- 14 जून शराब ठेकेदार की हत्या
शाहबाद में शराब ठेकेदार शांतनु की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 7-9 राउंड फायरिंग, हाल ही में ठेकों की नीलामी जीतने के बाद धमकियां मिल रही थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग कनेक्शन की जांच की, एक शूटर का एनकाउंटर कर दिया व दूसरे को काबू किया। मामले में कुछ और भी आरोपी गिरफ्तार व मुख्य आरोपी विदेश में बैठे या जेल में बैठे हैं। मामले की जांच एसआईटी अंबाला कर रही है।
- 26 जून ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
शाहाबाद के अमन ढाबे पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 20-25 राउंड गोली चलाई। वाहनों को नुकसान, गैंग से जुड़ी पर्ची छोड़ी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की, शूटरों की मदद करने के शक में कुछ आरोपी काबू, मुख्य आरोपी फरार।
- 11 अगस्त कीर्तिनगर में ताबड़तोड़ फायरिंग
कीर्तिनगर में तीन गाड़ियों में आए बदमाशों ने वार्ड नंबर-चार में फायरिंग की। नरेश नामक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, इलाके में दहशत फैली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने नाकाबंदी का दावा किया था, मामले जांच जारी।
- 13 अगस्त को कुबेर कॉलोनी में तलवारें चली
पुरानी रंजिश में बुधवार की रात कुबेर कॉलोनी में तलवारें चली। टकराव में एक मां और उनके बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए । हमलावर अपनी कार और दो बाइकें छोड़कर मौके से भाग गए, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
- आठ सितंबर को अनाज मंडी में गोलीबारी
थानेसर अनाज मंडी में 18 वर्षीय प्रिंस को बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। पुलिस ने छापेमारी तीन लोगों को काबू कर लिया, लेकिन अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

- गत शुक्रवार को आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी
गत शुक्रवार को बस अड्डे के सामने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर गोलीबारी हुई। पुलिस की छह टीमें लगी हुई। अहम सुराग मिलने का दावा। आरोपी अब तक फरार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें