फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइपास पर बुलेट फिसलकर गिरी, मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाइपास पर बजरी आने के चलते बुलेट का संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वह गाजियाबाद के बापूधाम शिवालय की रहने वाली थीं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के बापूधाम शिवालय निवासी मोनू चौधरी ने बताया कि उनकी बहन कविता(45) और भांजा मृदुल चौधरी बुलेट बाइक से बुलंदशहर से गाजियाबाद जा रहे थे। जब वह दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर बाइपास पर पहुंचे तो सड़क हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल में कविता की हालत बिगड़ने के बाद गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान कविता की मौत हो गई। घायल मृदुल का उपचार चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें