ग्रेटर नोएडा। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 25 बेस प्वाइंट की कटौती का स्वागत बिल्डर्स ने किया है। उनका कहना है कि इससे सीधे तौर पर होमबायर्स को घर खरीदना आसान होगा। ऐसा होमलोन की ब्याज दर कम होने और ईएमआई की धनराशि घटने की वजह से होगा। इससे रीयल एस्टेट में भी आने वाले दिनों में तेजी दिखेगी।
रेनॉक्स समूह के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि रेपो रेट में कटौती का फैसला बाजार के लिए शानदार अवसर लेकर आया है। रियल एस्टेट में मांग पहले से मज़बूत चल रही है। इसमें अब और तेजी आएगी। इस कटौती से मध्यम और लग्ज़री दोनों श्रेणियों के घर खरीदारों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं डिलिजेंट बिल्डर्स के सीओओ लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अश्विनी नागपाल का कहना है कि आरबीआई के इस निर्णय से ब्याज दरों में कमी आएगी। बाज़ार में सकारात्मक माहौल बनेगा। रीयल एस्टेट के साथ दूसरे उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी। ब्यूरो