फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बकाया जमा नहीं किया तो सील होगा बिल्डरों का सेल्स कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर तहसील की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बकाया धनराशि जमा नहीं करने वाले बिल्डरों पर सदर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तहसील की टीम ने कई बिल्डरों के कार्यालय और प्रोजेक्ट स्थल पर मुनादी कर जल्द बकाया जमा करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि भुगतान नहीं करने पर सेल्स कार्यालय या प्रोजेक्ट सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार पूजा चौधरी ने बताया कि यूपी रेरा की आरसी समेत अन्य बकाया मामलों में बिल्डरों को चिन्हित किया गया है। पांच से अधिक बिल्डरों पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है। सेक्टर पाई-1 स्थित वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन पर 5.46 करोड़ और नॉलेज पार्क-3 स्थित कॉन्सेप्ट होराइजन इंफ्रा पर 17.35 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके अलावा सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर मुनादी कराई और जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में धनराशि जमा नहीं होने पर कार्यालय सील करने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें