ग्रेटर नोएडा। आईजीसी टीएससी-2026 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट सार्थक ने जीता स
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट सार्थक ने मेरठ में आयोजित इंटर ग्रुप थल सैनिक कैंप (आईजीसी टीएससी)-2026 की हेल्थ एंड हाइजीन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। सार्थक को पदक के साथ तीन हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। सार्थक 37 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. नितेश सिंह भाटी के मार्गदर्शन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कैडेट सार्थक को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। ब्यूरो