नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया। एएसआई कपिल धामा ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब का गठन हुआ। छात्राओं ने रैली निकालकर हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल समेत सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।