फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर को लगाई फटकार, 15 करोड़ जमा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर को लगाई फटकार, 15 करोड़ जमा कराने के निर्देश
विज्ञापन

- ग्रेनो प्राधिकरण में ईको विलेज वन के फ्लैट खरीदारों और बिल्डर प्रतिनिधि की हुई बैठक
- लीज रेंट जमा नहीं कराने से 260 खरीदारों की नहीं हुई रजिस्ट्री
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक बिल्डर के ईको विलेज वन में 260 फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए तय लीज रेंट जमा नहीं करने पर शुक्रवार को प्राधिकरण ने बिल्डर प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिया है कि बिल्डर तय लीज रेंट जमा करारकर फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री कराए। वहीं नियमित रूप से एसटीपी नहीं चलाने की शिकायत पर प्राधिकरण अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच करने की बात कही है। साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले में खामियां मिली तो बिल्डर पर कार्रवाई होगी।
प्राधिकरण ने खरीदारों की समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को बिल्डर और फ्लैट खरीदारों की बैठक बुलाई थी। शुक्रवार को ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी (बिल्डर) सौम्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुपरटेक के इकोविलेज वन के फ्लैट खरीदारों और बिल्डर प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई। इसमें खरीदारों ने बताया कि ईको विलेज वन में 260 फ्लैटों की रजिस्ट्री खरीदारों के नाम नहीं हुई है। ओएसडी ने बिल्डर प्रतिनिधि अशोक भल्ला को इन फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए तय लीज रेंट 15 करोड़ रुपये प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फटकार लगाई यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिल्डर की गलती का खामियाजा खरीदार भुगत रहे हैं। इसके अलावा बिल्डर को मल्टीप्वाइंट कनेक्शन दिलाने समेत कई अन्य समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की प्रबंध कर आराधना, फ्लैट खरीदार संजय शर्मा, आनंद कुमार, महेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, नागेंद्र, अरुण गुप्ता, कमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान नहीं होने पर चक्का जाम करेंगे सोसाइटीवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इकोविलेज-वन सोसाइटी की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निवासी चक्का जाम करेंगे। साथ ही न्यायालय से न्याय की गुहार लगाएंगे। शुक्रवार को प्राधिकरण, सुपरटेक बिल्डर के साथ सोसाइटी के निवासियों की बैठक में निवासियों ने मल्टीप्वाइंट कनेक्शन देने, फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने, एसटीपी का निर्माण कराने, बेंसमेंट में बदबू से राहत दिलाने, क्लब के स्थान पर स्कूल खोलने पर रोक लगाने, अग्नि शमन यंत्र को दुरूस्त करने, बिजली चार्ज के नाम पर लिए जा रहे अधिक शुल्क को वापस कराने, क्लब में कार्यक्रम करने के नाम पर निवासियों से पांच हजार रुपये वसूला जाने की शिकायत की। साथ ही जल्द से जल्द समस्या के समाधन करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें