फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में मंगलौर के बीटेक छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर जा रहे बीटेक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का नसीरपुर गांव निवासी कुनाल (24) एक निजी विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र था। शुक्रवार रात वह हरचंदपुर निजामपुर से देर रात बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी दी। दुर्घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छात्र को अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दी। छात्र के मौत की खबर लगने से परिवार में कोहराम मच गया। नम आंखों से सभी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें