फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीटेक छात्र के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक छात्र के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

दनकौर संवाद। दनकौर थाना क्षेत्र के निजी विश्वविद्यालय में बीटेक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र ने दो नामजद समेत अन्य युवकों पर जानलेवा हमला और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूलरूप से मऊ निवासी रवि राजभर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बीते बुधवार को वह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर अपने कमरे पर लौट रहा था। कस्बे में द्रोणाचार्य मंदिर के पास विपुल वैभव, शिवम और अन्य युवकों ने लात-घूंसों और लोहे के पंच से हमला कर दिया। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वह चंगुल से बचकर भागा और पुलिस से शिकायत की। पीड़ित छात्र का आरोप है कि घटना के बाद भी मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें