फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव युवती हत्या मामला: बसपा प्रमुख ने कहा- दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे सरकार

Fri, 11 Feb 2022 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्नाव में युवती की हत्या मामले में कहा कि परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। यूपी सरकार को दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवती की हत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। हत्या का आरोप सपा नेता के बेटे पर लगा है। मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। यूपी की पूर्व सीएम व बसपा प्रमुख मायावती ने उन्नाव केस को दुखद और गंभीर बताया है। उन्होंने योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। 
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट किया, 'उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति दुखद व गंभीर मामला है। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे।'



क्या है मामला
यूपी के उन्नाव में दो महीने से लापता युवती की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री फतेहबहादुर सिंह के बेटे पर लगा है। आरोप है कि रजोल सिंह ने युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया। युवती की मां ने सपा नेता के बेटे पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था। बीते दिनों मृतका की मां ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसके बाद उन्नाव पुलिस ने आरोपी रजोल सिंह को जेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें