यमुना में भाई दूज पर यम द्वितीया का स्नान हुआ। बहनें यम की फांस से मुक्ति दिलाने के लिए भाई के साथ स्नान करके दीर्घायु की कामना करती हैं। बृहस्पतिवार को यमुना घाटों पर भाई-बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के स्नान का खासा महत्व है। इस घाट पर भाई दूज वाले दिन बहनें अपने भाई के साथ स्नान करके उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। भारतवर्ष में भाई-बहन का एकमात्र मंदिर स्थित है। स्नान करने के बाद भाई-बहन इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।
माथुर चतुर्वेदी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट का कहना है कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी अभी तक विश्राम घाट पर यम द्वितीया स्नान के लिए बेहतर साफ सफाई नहीं कराई गई। हजारों की संख्या में भाई बहन स्नान करने के लिए पहुंचे। बेरीकेडिंग आदि भी नहीं हो सकी। उनका कहना है कि यम द्वितीया के स्नान के लिठए प्रशासन पूर्व में काफी समय पहले ही तैयारी करता था। इस बार नगर निगम ने कोई तैयारी नहीं की है।